फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक किनारे शव मिला तो रेलवे ने हटाई झाड़ियां

Mon, 10 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक  किनारे झाड़ियों से स्टूडेंट का शव बरामद हुआ तो रेलवे को इनकी सुध आई। रविवार को रेलवे ने अभियान चलाकर नया गाजियाबाद स्टेशन के आसपास ट्रैक किनारे उगी झाड़ियां साफ कराई। हालांकि अफसरों का दावा है कि यह झाड़ियां ट्रेनों के संचालन में बाधक बन रही थी। विजिबिलिटी कम हो जाने पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन



शनिवार को नया गाजियाबाद स्टेशन और नेहरू नगर फ्लाईओवर के बीच ट्रैक किनारे उगी झाड़ियों से स्टूडेंट्स का शव बरामद हुआ था। यह शव कई दिन तक यहां पड़ा रहा, लेकिन झाड़ियों की वजह से रेलवे के गैंगमैनों को भी नहीं दिखाई दिया।

अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद रविवार को ही रेलवे ने अभियान चलाकर ट्रैक किनारे उगी इन झाड़ियों को साफ कराया। रेलवे ने पुराने स्टेशन से नया गाजियाबाद स्टेशन के बीच ट्रैक के दोनों ओर झाड़ियों को कटवाया। जेसीबी से ट्रैक किनारे पड़े कूड़ा करकट को भी साफ कराया गया।
विज्ञापन


हालांकि रेलवे अधिकारी झाड़ियां साफ कराने का कारण विजिबिलिटी कम होने को बता रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रैक किनारे सफाई होने से विजिबिलिटी बढ़ जाएगी। ट्रेनों के ड्राइवरों को आसानी होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो जाएगी।
...
पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
गाजियाबाद। नया गाजियाबाद स्टेशन के पास से मिले स्टूडेंट के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि उसकी मौत हादसे में हुई या हत्या कर शव यहां फेंका गया। पुलिस के मुताबिक रविवार देर शाम तक उसके परिजनों की ओर से हत्या की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें