लीगढ़ स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का रूट बदला गया तो उनका शेड्यूल भी बिगड़ गया। अलीगढ़ रूट पर डायवर्जन के चलते इस मार्ग पर तो ट्रेनों का संचालन बाधित है ही, इस रूट की ट्रेनें आगरा और मुरादाबाद रूट पर डायवर्ट कर दिए जाने से इन रूटों पर भी दबाव बढ़ गया है। अब इन दोनों रूटों की ट्रेनें भी देरी से दौड़ रही हैं।
वहीं कई ट्रेनें कैंसल कर दिए जाने से यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर रविवार को आठ घंटे ट्रैफिक ब्लाक रहा। इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह रूट सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहा।
इसके चलते अलीगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन दिल्ली, पलवल, आगरा कैंट से टूंडला और गाजियाबाद, हापुड़ व मुरादाबाद, लखनऊ की ओर से किया गया। इस कारण मुरादाबाद व गाजियाबाद के बीच ट्रेनों का दबाव बढ़ गया था, जिससे रविवार को कई ट्रेनें देर से चलीं। रास्ते में लेट हो जाने के कारण रविवार को 15 से ज्यादा ट्रेनों को री-शेड्यूल कर चलाया गया।
ये ट्रेनें हापुड़ से होकर गुजरीं
वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, लिच्छवी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें अलीगढ़ की बजाय हापुड़ से होकर गुजरीं।
..
इन ट्रेनों को किया गया री-शेड्यूल
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जयनगर-आनंद विहार 6:30 घंटे, आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस को 3:15 घंटे, जोगबनी-आनंद विहार को ढाई घंटे और आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट को 1:30 घंटे, आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर को 3:40 घंटे, नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस को 1:35 घंटे, फरक्का
एक्सप्रेस 4 घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस 8:30 घंटे, आनंद विहार-कानपुर एक्सप्रेस 1:45 घंटे, पद्मावत और फैजाबाद एक्सप्रेस 2-2 घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटे, बरेली इंटरसिटी 1:15 घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस 11:35 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 2:35 घंटे देरी से रवाना की गई। इन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।