फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी काटने का मामला : लोनी के युवक ने डाला था भड़काऊ वीडियो, ताबीज की बात खारिज

Thu, 17 Jun 2021 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/लोनी

सार

  • पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की, तलाश में दबिश दी, और भी आरोपी बनाए जाएंगे
  • दंगा भड़काने की साजिश की धारा भी लगाई
विज्ञापन
अनूपशहर में मीडिया से मुखातिब अब्दल समद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुजुर्ग तांत्रिक की दाढ़ी काटने की घटना के वीडियो को भड़काऊ बनाकर सोशल मीडिया पर लोनी के ही युवक उम्मेद पहलवान इदरीसी ने डाला था। वह खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उसके फेसबुक पर डाले गए वीडियो से ही मामला तूल पकड़ा था। इसके बाद यह वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर गया था।

विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि लोनी के इंदिरापुरी लक्ष्मी गार्डन का निवासी उम्मेद और तांत्रिक समद पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। उम्मेद ने समद से बात करते हुए वीडियो बनाया और इसे फेसबुक पर लाइव किया। इस दौरान उम्मेद ने ही भड़काऊ बातें कहीं थीं। उसकी तलाश की जा रही है। उसके साथ और भी लोग साजिश में शामिल हो सकते हैं। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। उसने  वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की थी। उसने बुजुर्ग के साथ हुई घटना को गम और परेशानी का मुद्दा बताते हुए भावनात्मक रूप से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की।

दंगा भड़काने की साजिश की धारा भी लगाई
एसपी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना में  उम्मेद के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, संप्रदायों के खिलाफ नफरत पैदा करने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।  यह वीडियो 7 जून की सुबह 10.32 बजे फेसबुक पर लाइव आया था। यह वीडियो 14 जून को वायरल हुआ। उसी दिन घटना की वीडियो वायरल हुआ था। इसे घटना के दौरान आरोपियों ने ही बनाया था। यह 30 मिनट 18 सेकेंड का है। मूल वीडियो में छेड़खानी की गई। इसके बाद यह ट्विटर पर ट्रेंड हुआ।
विज्ञापन


इधर दर्ज हो रहा था केस, उधर फिर से फेसबुक लाइव कर गया आरोपी
माहौल बिगाड़ने की साजिश के पीछे अपना नाम आने के बाद उम्मेद पहलवान ने फेसबुक पर एक और पोस्ट डाली। उसमें उसने कहा कि उसे दोबारा फेसबुक लाइव पर आना पड़ रहा है।  इधर पुलिस घटना का मास्टरमाइंड बताकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर रहा थी और उधर उम्मेद फेसबुक लाइव पर लोगों को संबोधित करता रहा।

मेरा सपा से कोई लेना देना नहीं है
उम्मेद ने फेसबुक पर खुद को सपा का नेता लिखा है। इस बारे में उससे पूछे जाने पर उसने कहा कि उसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है। वह मजहब का काम कर रहा है। इस समय पर किसी दल के साथ नहीं है। कुछ लोग उसे सपा का नेता बताकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।

ताबीज की बात झूठी- समद
दाढ़ी काटे जाने के मामले में पीड़ित अब्दुल समद ने पुलिस की कहानी को गलत बताया है। उनका कहना है कि इस मामले में ताबीता कोई लेना देनानहीं है। समद ने कहा कि न ही हम इस मामले पर राजनीति करना चाहते हैं। समद ने यह भी कहा कि वे मुख्य आरोपी प्रवेश को नहीं जानते। 

पीड़ित और आरोपी में जान-पहचान का वीडियो वायरल
बुधवार को एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें अब्दुल समद से कोई सवाल कर रहा है। वह कह रहे हैं कि प्रवेश को उनके पास इंतजार लेकर आया था। इंतजार ने बताया था कि उसका कुछ काम है। इस तरह से वे प्रवेश को जानते हैं। उसकी इंतजार से पहले से पहचान है। 

दावा - 13 लाख रुपये लेकर दिया था समद ने ताबीज
बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद ने ताबीज बनाने के 13 लाख रुपये लिए थे, उसका कैंटर अपने बेटे के नाम करा लिया था, इसके बाद उसने प्रवेश गुर्जर के लिए तंत्र-मंत्र भी किया था, लेकिन इससे कुछ फायदा होने के बजाय उल्टा असर हुआ...यह दावा मंगलवार को अभय गुर्जर उर्फ कल्लू के पिता ज्ञानेंद्र ने किया। प्रवेश के साथ मिलकर समद को पीटने और उसकी दाढ़ी काटने के मामले में अभय भी जेल गया है। वह मुख्य आरोपी प्रवेश का दोस्त है। ज्ञानेंद्र का कहना है कि उनके बेटे ने उन्हें पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें