फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : दाढ़ी काटने के मामले में एक आरोपी को जमानत, जीजा-साले समेत अब तक पांच गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

  • बुजुर्ग से मारपीट और दाढ़ी काटने के दौरान मौके पर मौजूद थे दोनों
  • अभी सात आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में दिनभर दबिश दी गई
  • इस मामले में पांच लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है
विज्ञापन
लोनी में बुजुर्ग की पिटाई, फिर काटी दाढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाढ़ी काटने के मामले में मंगलवार को जेल भेजे गए दो आरोपियों में से एक आदिल को बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गई और वह जेल से रिहा हो गया। वहीं, आरोपी इंतजार और उसके साले सद्दाम को पुलिस ने बुधवार रात 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभी सात आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दिनभर दबिश दी गई। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इंतजार ने ही मुख्य आरोपी प्रवेश की पीड़ित तांत्रिक समद से मुलाकात कराई थी। घटना वाले दिन सद्दाम समद को बाइक पर बैठाकर प्रवेश के घर ले गया था। घटना के दौरान सद्दाम और इंतजार भी मौजूद थे। एसपी ग्रामीण का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सोमवार को केस में धार्मिक भावना आहत करने की धारा बढ़ाते हुए बेहटा हाजीपुर निवासी आदिल और सरल कुंज कॉलोनी निवासी अभय कुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को समस्त औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन


आदिल के परिजनों ने मंगलवार को ही जमानत अर्जी दाखिल की थी। वहीं, दूसरे आरोपी के परिजन बृहस्पतिवार को जमानत अर्जी दाखिल करेंगे। सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस की तरफ  से कोई कमी नहीं रही। आरोपी को जमानत न मिले इसके लिए कोर्ट में मजबूत पैरवी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें