फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की दरिंदगी में भाभी का साथ: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, तुषार ने दिया ऐसा लालच; 30 KM दूर खुद आ गई किशोरी

Thu, 11 Jun 2026 06:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

28 अप्रैल को तुषार ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरादनगर बुलाया और अपनी भाभी नेहा के घर ले गया। भाभी के घर से बाहर जाने पर तुषार किशोरी को एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। 
विज्ञापन
दुष्कर्म आरोपी तुषार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनवरी में इंस्टाग्राम के माध्यम से मुरादनगर निवासी तुषार जाटव से जान-पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों मिलने लगे। 

विज्ञापन

भाभी के घर ले जाकर लूटी आबरू
आरोप है कि 28 अप्रैल को तुषार ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुरादनगर बुलाया और अपनी भाभी नेहा के घर ले गया। भाभी के घर से बाहर जाने पर तुषार किशोरी को एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद किशोरी गर्भवती हो गई। 

पहले दवाई फिर ऑपरेशन कराकर गर्भपात कराने की बात कही
आरोप है कि जब किशोरी ने इसकी जानकारी तुषार और भाभी को दी तो दोनों ने उसे दवा के माध्यम से गर्भपात कराने की सलाह दी। यह भी कहा कि यदि दवाई से गर्भपात नहीं हुआ तो मुरादनगर आ जाना ऑपरेशन करा देंगे। यह बात अपने परिजनों को मत बताना। 
विज्ञापन

तुषार गिरफ्तार, भाभी फरार
किशोरी के परिजनों को इस बात का पता चल गया। इसके बाद परिजनों ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुषार जाटव व नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तुषार निवासी तुषार जाटव निवासी राधेश्याम विहार फेस चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी नेहा भाभी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें