फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेप्सी शर्मा की शोक सभा में पहुंची सपना चौधरी, याद कर हुई भावुक; दो शब्द भी न बोल पाई, छलक पड़े आंसू

Thu, 11 Jun 2026 04:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

पेप्सी शर्मा ने मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के साथ लंबे समय तक काम किया था। सपना चौधरी अपनी बहन और अन्य कलाकारों के साथ दोपहर पेप्सी शर्मा की शोक में पहुंची। सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा की मां माया देवी और पत्नी रेनू शर्मा से मिलकर ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
पेप्सी शर्मा की शोक सभा में पहुंची सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी साथी कलाकार व प्रसिद्ध रागनी गायक स्वर्गीय यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा की गुरुवार को शोक सभा में शामिल होने उनके पैतृक गांव पतला पहुंची। सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। भावुक हुई सपना चौधरी ने हाथ जोड़कर पेप्सी शर्मा को नमन किया।

विज्ञापन


पेप्सी ने गाया था ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ 
मूलरूप से निवाड़ी स्थित कस्बा पतला के रहने वाले 39 वर्षीय यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा प्रसिद्ध रागनी गायक थे। हरियाणवी लोकगीत ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई थी। वह पत्नी और बेटी के साथ नोएडा रहते थे। बीते रविवार को पेप्सी शर्मा अपनी मां माया देवी का हालचाल जानने गांव आए थे। तभी पेप्सी शर्मा के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। 

बहन के साथ पहुंचीं सपना
गुरुवार को गांव में पेप्सी शर्मा की शोक सभा हुई। पेप्सी शर्मा ने मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के साथ लंबे समय तक काम किया था। सपना चौधरी अपनी बहन और अन्य कलाकारों के साथ दोपहर पेप्सी शर्मा की शोक में पहुंची। सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा की मां माया देवी और पत्नी रेनू शर्मा से मिलकर ढांढस बंधाया। सपना ने रेनू शर्मा के सिर पर हाथ रखकर उन्हें चुप कराया। इस दौरान सपना चौधरी भी भावुक हो गईं। 
विज्ञापन

भावुक हो गईं सपना
सपना ने कहा कि हमने तो बहुत कार्यक्रमों में एक साथ मंच पर रागिनी की है। पेप्सी शर्मा बहुत हसमुख इंसान थे, खूब हंसाते थे। परिवार के साथ-साथ उनके लिए भी यह बहुत दुख की घड़ी है। कभी सोचा नहीं था कि वह इतनी जल्दी चले जाएंगे। पेप्सी शर्मा का जाना बड़ी क्षति है। शोक सभा का संचालन कर रहे व्यक्ति ने सपना से दो शब्द बोलने के लिए कहा मगर भावुक सपना का गला गला रुंध गया और वह बिना कुछ बोले ही आंसू पोछते हुए आगे बढ़ गई। सपना चौधरी लगभग 15 मिनट रुकने के बाद वहां से निकल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें