फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्तों के झुंड ने छात्र और वृद्धा को काटा

विज्ञापन
मोदीनगर। कुत्ते के हमले से घायल लोकेश देवी । संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। अलग-अलग दो स्थानों पर कुत्तों के झुंड ने छात्र और वृद्धा को काटकर घायल कर दिया। बिसोखर निवासी उमेश का 11 वर्षीय पुत्र अक्षय नगर के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। उमेश ने बताया कि अक्षय रविवार को अपनी किताब लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने अक्षय को घेर लिया। अक्षय बचने के लिए भागा तो वह गिर गया। एक कुत्ते ने अक्षय के पैर पर काट लिया। राहगीरों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव सारा निवासी वृद्धा लोकेश देवी रविवार को खेत पर काम करने जा रही थीं। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। एक कुत्ते ने लोकेश देवी के हाथ पर काट लिया। छात्र अक्षय और वृद्धा लोकेश देवी को उपचार के लिए मोदीनगर सीएचसी भेजा गया। बता दें कि क्षेत्र में कुत्तों और बंदरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएचसी पर रोजाना औसतन 70 से अधिक लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं।

मोदीनगर। कुत्ते के हमले से घायल लोकेश देवी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें