फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 861 आए नए मामले, दो की मौत, आठ दिन में छह लोगों ने तोड़ा दम

Tue, 25 Jan 2022 08:44 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

इलाज के बाद 1527 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है, जबकि छह लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण पीक पर पहुंचने के साथ ही खतरनाक भी होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को दो मौत की पुष्टि की है। मृतकों में एक 17 वर्षीय किशोर और एक बुजुर्ग है। पहली लहर में 21 मई 2020 को राजेंद्र नगर निवासी 18 वर्षीय युवक की मौत हुई थी, इसके बाद 23 जनवरी को हुई किशोर की मौत की पुष्टि 25 को हुई है। 

विज्ञापन


24 जनवरी को 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। आठ दिन में छह लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 861 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 1527 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है, जबकि छह लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे हैं। इस समय चार हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 49 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक 467 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें