फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रत्येक गांव में खोले जाएंगे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रत्येक गांव में खोले जाएंगे पुस्तकालय
विज्ञापन

हापुड़। शहरों के साथ अब गांव के युवा भी किताबों के माध्यम से अपना ज्ञान वर्धन कर सकेंगे। सरकार ने अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुस्तकालय बनाने की योजना बनाई है। ग्राम पंचायत स्तर पर बनने वाले इन पुस्तकालयों का संचालन लोक शिक्षा केंद्र के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ा सकें, इसके लिए साक्षर भारत अभियान के तहत प्रदेश सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय खोले जाने की योजना है। योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्र के माध्यम से पुस्तकालयों का संचालन किया जाएगा। योजना के तहत पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तक ग्रामीणों को निशुल्क रूप से उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें अक्षर ज्ञान कराने से लेकर कहानी, इतिहास, महाभारत, रामायण, गीता, सामान्य ज्ञान आदि के साथ विभिन्न विषयों की किताबें विशेष रूप से उपलब्ध कराने की योजना है। लोक शिक्षा केंद्र पर खोले जाने वाले पुस्तकालयों के लिए सरकार ने पुस्तकों के चयन के लिए भी कड़े मानक तय किए हैं। इसके लिए विशेष रूप से पुस्तक चयन समिति भी गठित की गई है। ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालय शुरू कराने के निर्देश भी जारी किए है। लोक शिक्षा केंद्र पर खोले जाने वाले पुस्तकालयों में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। निरक्षर महिलाओं को पहले अक्षर ज्ञान कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तक महिलाओं को दी जाएगी। एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोक शिक्षा केंद्र पर पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए किताबें उपलब्ध कराएंगी। शासन स्तर से किताबों की आपूर्ति शुरू होने के बाद पुस्तकालय का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें