अमर उजाला गढ़ गंगा महोत्सव में उमड़ रही भीड़
हापुड़। कार्तिक मेले में अमर उजाला गढ़ गंगा महोत्सव लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कृषि प्रदर्शनी समेत अन्य स्टॉल पर अभी से लोगों की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और दंगल लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
गढ़ गंगा कार्तिक मेले में इस बार अमर उजाला विशेष रूप से गढ़ गंगा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस महोत्सव मेें सरकारी विभाग की ओर से 15 विशेष स्टाल लगाए जा रहे हैं, जो आज से शुरू हो जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन नेे बताया कि वन विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, कृषि रक्षा विभाग, मृदा परीक्षण विभाग, कृषि विभाग ब्यूरो लखनऊ, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, जिला /ग्राम्य विकास विभाग, कौशल विकास/ श्रम विभाग, पंचायत राज विभाग, बेसिक शिक्षा/ शिक्षा विभाग, समाज कल्याण/ बाल विकास विभाग अपने स्टॉल लगा रहे हैं। खास बात यह है कि इस महोत्सव में किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग की ओर से अनेक प्रदर्शनियां लगेंगी। इसमें किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स भी दिए जाएंगे। विभिन्न निजी कंपनियों के स्टाल पर लोगों को खरीदारी का मौका मिलेगा। आधुनिक तकनीक से लैस यंत्रों के स्टॉल और दंगल मुख्य आकर्षण हैं। रविवार को एएसपी राम मोहन सिंह और एसडीएम ज्योति राय ने भी पुलिस बल के साथ मेले का जायजा लिया। अधिकारियों ने अमर उजाला के प्रयास को सराहा की।