फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्न ने की मेरी बेटी की हत्या, मुझे चौथी मंजिल से दिया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
ख्याला इलाके में शुक्रवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर ने दो बेटियों व पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। तीनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने छह साल की बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बेटी और पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी तक की जांच में पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलर कारोबार में हुए घाटे से परेशान था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, कंवल (42) पत्नी रिंपल, बेटी मुस्कान (12), चाहत (6) और जस्सी (3) के साथ शिवाजी पार्क इलाके में रहता है।  शुक्रवार दोपहर कंवल ने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

रिंच से हमला कर बाल्टी में डुबो दी बेटी

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और कंवल को जख्मी हालत में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कंवल का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

उसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी छह साल की बेटी चाहत के सिर पर पाइप रिंच से हमला कर दिया और उसका गला दबाकर पानी की बाल्टी में डूबा दिया।

उसके बाद वह अपनी दूसरी बेटी मुस्कान के सिर पर हमला किया। बेटी के जोर से चिल्लाने पर उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी को देखकर वह घबरा गया और उसके सिर पर हमला करके चौथी मंजिल पर पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

उसके घर पर जिन्न का साया है

गिरने के दौरान वह बिजली की तारों में उलझकर नीचे गिरा और जख्मी हो गया। देर रात होश में आने के बाद पुलिस ने कंवल से पूछताछ की है। उसने बताया है कि उसके घर पर जिन्न का साया है।

उसने अपनी बेटी की हत्या नहीं की है, बल्कि जिन्न ने उसकी हत्या करने के बाद उसे चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि कंवल पूरे परिवार की हत्या कर खुदकुशी करना चाहता था।  कुछ दिन पहले उसे प्रॉपर्टी के कारोबार में नुकसान हुआ था। उसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें