फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पीना पड़ा भारी, चलती गाड़ी में हुआ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना क्षेत्र की युवती से तीन लोगों ने कार में गैंगरेप किया और अजराड़ा में फेंककर फरार हो गए। युवती को मुंडाली पुलिस थाने लाई और वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन


युवती ने बृहस्पतिवार को बदहवास हालत में एसओ मुंडाली वसीम खान को बताया कि वह बिजनौर जनपद के कस्बा नगीना थाना मीर की सराय की रहने वाली है। एक वर्ष पहले वह अलनफीस मीट फैक्ट्री मसूरी गाजियाबाद में नौकरी करती थी।

मसूरी में ही खाला के पास रहती थी। साथ में मां भी रहती थी। वसीम पुत्र तालिब निवासी सरूरपुर थाना गढ़ मुक्तेश्वर हापुड़ भी नौकरी करता था। बीमार होने पर युवती ने नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोल्ड ‌ड्रिंक पिला किया बेहोश और लूटी आबरू

एक सप्ताह पहले वसीम का फोन आया। वसीम ने कहा कि वह गाजियाबाद आए वह उसकी नौकरी लगवा देगा। वह बुधवार को मसूरी आ गई।

यहां वसीम ने सिनेमा देखने को कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। कुछ देर बाद वसीम दो साथियों के काले रंग की कार में फैक्ट्री ले जाने की बात कहकर ले गया।

रास्ते में वसीम और इस्माईल कोल्ड ड्रिंक पिलाई, पीकर वह बेहोश हो गई। आरोप है कि तीनों ने चलती कार में उससे दुष्कर्म किया और अजराड़ा के पास फेंक गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें