फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: सरकारी स्कूल के दो छात्रों के साथ सामूहिक कुकर्म, पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा

Tue, 29 Aug 2023 01:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहबाद डेयरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही घटनाओं में आरोपी एक ही हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद डेयरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही घटनाओं में आरोपी एक ही हैं। छात्रों ने घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक से की। आरोप है कि उन लोगों ने पीड़ित छात्रों और उनकी मां को चुप रहने की सलाह दी। आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दो अलग-अलग मामला दर्ज कर चार नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


पहली शिकायत में पीड़ित 12 साल के छात्र ने बताया कि वह शाहबाद डेयरी इलाके में सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ता है। अप्रैल 2023 को वह शिक्षक से पूछकर बाथरूम जाने लगा। आरोप है कि दो और छात्र उसके साथ बाथरूम चले गए। पीड़ित ने बताया कि बाथरूम में दो छात्र पहले से मौजूद थे। चारों आरोपियों ने दरवाजा बंद कर छात्र के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से आरोपी छात्र पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगे।

पीड़ित ने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने में शिक्षकों से इसकी शिकायत की, लेकिन उन लोगों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पीड़ित छात्र ने अपनी मां को सारी बात बताई। छात्र की मां ने स्कूल जाकर शिक्षक और प्रिंसिपल को सारी बात बताई। आरोप है कि उन लोगों ने उन्हें चुप रहने को कहा। स्कूल की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर 26 अगस्त को पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


वहीं, इसी स्कूल में पढ़ने वाले एक 13 साल के छात्र के साथ भी सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया। पीड़ित छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया अप्रैल महीने में उसके स्कूल में समर कैंप लगाया गया था। कैंप सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक चलता था। समर कैंप में स्कूल के छात्रों के साथ और भी छात्र आते थे। उसके पास पांच छात्र आए और गलत काम के लिए कहने लगे। मना करने पर आरोपियों ने छात्र की पिटाई की और एक पार्क में ले जाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर सात दिनों तक पार्क में ले जाकर उसके साथ गलत काम करते रहे। परेशान होकर उसने परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें