फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ डीईआरसी के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त, जल्द संभालेंगे कार्यभार

Tue, 29 Aug 2023 12:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ सप्ताह बाद सरकार ने यह कदम उठाया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
DERC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयंतनाथ को शहर के विद्युत नियामक डीईआरसी का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ सप्ताह बाद सरकार ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के प्रमुख को लेकर आप सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच मतभेदों के बीच जयंत नाथ को चार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

दिल्ली सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस उमेश कुमार को इस पद पर नियुक्त करने के केंद्र के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें