तिहाड़ जेल में बंद यूगांडा निवासी यूसीबीयूस एमकाडिएट ने सेल में ही कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बनाई और पंखे में फंदा डालकर लटक गया। 25 फरवरी को यूसीबीयूस एमकाडिएट को तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद किया गया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक छह मार्च को उसके सेल में बंद कैदी बाहर गया था। इस दौरान उसने जान दे दी। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।
मादक द्रव्य की तस्करी में तिहाड़ जेल में बंद एक विदेशी कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कैदी को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेल प्रशासन ने मृत कैदी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और उनके भारत आने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृत कैदी की पहचान यूगांडा निवासी यूसीबीयूस एमकाडिएट के रूप में हुई है। 25 फरवरी को यूसीबीयूस एमकाडिएट को तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद किया गया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक छह मार्च को उसके सेल में बंद कैदी बाहर गया था। इसी दौरान यूसीबीयूस ने कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बनाई और फंदा गले में डालकर पंखे से लटक गया। दूसरे कैदी सेल में वापस आए तब उसे फंदे से लटका देखा।
तुरंत घटना की जानकारी जेल प्रशासन को दी गई। जेल कर्मचारी ने उसे फंदे से नीचे उतारने के बाद जेल के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारियों के मुताबिक पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने खुदकुशी क्यों की है।