फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायर्स ने कहा, हमें पैसे नहीं फ्लैट चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरटेक के एमरल्ड कोर्ट के ट्विन टावरों में पैसा लगाने वाले फ्लैट खरीदारों ने सुबह साइट पर जमकर बवाल काटा। दोपहर में बिल्डर के सेक्टर 58 स्थित दफ्तर पर भी हंगामा किया। उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारे लगाए और पैसे वापस लेने के बजाय फ्लैट देने की मांग की।
विज्ञापन


एपेक्स और सियाने फ्लैट बायर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में खरीदार पहले सेक्टर 93ए स्थित प्रोजेक्ट की साइट पर हंगामा किया। वहां कंपनी का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में वहां से बड़ी तादात में खरीदार सेक्टर 58 स्थित दफ्तर पहुंचे।

वहां हंगामा करने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने उनके साथ बैठक की। बैठक में कंपनी ने खरीदारों से समय मांगा। साथ ही हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

हमें हमारा फ्लैट दो लगाए गए नारे

बैठक के बाद कंपनी गेट से बाहर निकलते ही खरीदारों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कंपनी के खिलाफ ‘हमें हमारा फ्लैट दो’ के नारे लगाए।

खरीदारों का कहना है कि 2009 से अब तक इस आस में बैंक की ईएमआई भरते रहे कि कुछ साल बाद उनका आशियाना मिल जाएगा। उनका कहना है कि जरूरी खर्च में कटौती कर वह किसी तरह से किस्त भरते रहे। अब पता चलता है कि बिल्डिंग गिराने का आदेश आ गया है।

खरीदारों ने कहा कि यह गलत है, इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। जरूरत पड़ी तो कंपनी और हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इनमें से कई खरीदार तो ऐसे थे, जिन्होंने इन प्रोजेक्ट में सबसे पहले 2009 में पैसा लगाया था।
विज्ञापन

38 से बढ़ाकर 41 मंजिल करने से हुई परेशानी

इन खरीदारों को 2012 में पजेशन देने का वादा किया गया था, मगर एफएआर परचेज कर बिल्डिंग की ऊंचाई बढ़ाते गए। निर्माण चलता रहा। उनका कहना है कि जिस समय प्रोजेक्ट लांच किया गया था, उस समय 24 मंजिला टावर की बात कही गई थी।

उसके बाद 38 मंजिल और अब 41 मंजिल का कर दिया गया। इन खरीदारों का कहना है कि अगर उसी समय पजेशन दे दिया जाता तो यह दिक्कत नहीं आती। इन दो टावरों में टू, थ्री, फोर बीएचके फ्लैटों के अलावा सर्विस अपार्टमेंट भी हैं। इनकी कीमत 40 से 80 लाख रुपये के बीच है।

खरीदार फ्लैटों की लगभग पूरी कीमत अदा कर चुके हैं। शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी उम्र के लोग शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें