सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि गोली लगने से घायल होने का मामला नहीं, बल्कि मारपीट से संबंधित मामला लग रहा है। वहीं एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामला अमरोहा क्षेत्र के गंगा टापू का है, वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में खादर मेला स्थल पर मेरठ सेक्टर में कुआं पूजन के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे स्नान कर रहे दो युवकों को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के रहने वाले योगेंद्र ने बताया कि वह रविवार को अपने साथियों के साथ मेरठ सेक्टर में गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान घाट पर खड़े हो गए। इसी दौरान महिलाओं के साथ कुंआ पूजन/गंगा पूजन में आए कुछ युवक नृत्य करते हुए हुडदंग करने लगे। तभी भीड़ में शामिल एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली योगेंद्र और प्रदीप को लगी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं मेला स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं पुलिस ने तुरंत घायलों को गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायल योगेंद्र और उसके साथी प्रदीप को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने बताया कि प्रदीप के पेट और योगेंद्र के पेट, जांघ और गले में छर्रे लगने से गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
हालांकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि गोली लगने से घायल होने का मामला नहीं, बल्कि मारपीट से संबंधित मामला लग रहा है। वहीं एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामला अमरोहा क्षेत्र के गंगा टापू का है, वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई है।