फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Gurugram: निजी बसों के वर्कशॉप में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर हुईं खाक, दमकल टीम ने हालात पर पाया काबू

सार

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सूचना मिलने पर भीम नगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर फानन-फानन भेजी गईं। आग पर फौरन काबू पा लिया गया, जिससे अधिक नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाती दमकल टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम में निजी बसों के एक वर्कशॉप में मंगलवार को आग लग गई। देखते ही देखते बसें आग का गोला बन गईं, जिससे वहां लोगों में हड़कंप मच गया। आग में तीन बसें जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार के मुताबिक, सूचना मिलने पर भीम नगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर फानन-फानन भेजी गईं। आग पर फौरन काबू पा लिया गया, जिससे अधिक नुकसान होने से बच गया। क्योंकि घटनास्थल के पास ही झुग्गी बस्ती है, अगर आग वहां तक फैलती तो हालात बिगड़ सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें