फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एक इमारत में लगी आग, दो महिलाओं और बच्चे के लिए देवदूत बने दमकल कर्मी, इस तरह बचाई जान

Thu, 06 Jan 2022 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में एक इमारत में आग लग गई। जिसमें फंसी दो महिलाओं और बच्चे को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चे को बचाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में असीम प्रिंटिंग प्रेस के बेसमेंट में आग लग गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सीएफओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आग लगने के दौरान तीन मंजिला कंपनी के ऊपरी हिस्से पर दो महिलाओं और एक बच्चे के फंसे होने की सूचना मिली थी। जिनको दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से नीचे उतारने में सफलता हासिल की। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। कंपनी में कैसे आग लगी इसकी  जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें