फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: जिला सहकारी बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अभिलेख जलकर हुए राख; डीजीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 29 Dec 2023 06:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर में जिला सहकारी बैंक में आग लगने से बैंक में रखे पुराने अभिलेख जलकर राख हो गए। जिला सहकारी बैंक के डीजीएम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सहकारी बैंक में गुरुवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से बैंक में रखे पुराने अभिलेख जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस व दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। बैंक मैनेजर ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जले अभिलेखों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद नगर पुलिस चौकी के सामने जिला सहकारी बैंक स्थापित है। गुरुवार की रात लगभग 12 बजे सहकारी बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी देख पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद ने नगर पंचायत से पानी के टैंकर को मौके पर बुलवा लिया। उधर, बैंक में आग लगने की सूचना पर बैंक मैनेजर सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में अपने उच्चाधिकारियों को फोन कर जानकारी दी। 

जिला सहकारी बैंक के डीजीएम योगेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बैंक मैनेजर सुनील कुमार का कहना है कि बैंक का कैश सुरक्षित मिला है, लेकिन बैंक के पुराने अभिलेख आग में जलकर राख हो गये हैं। प्राइमरी शिक्षक एवं कर्मचारी वेतन भोगी समिति का रिकॉर्ड भी जला है। थाना प्रभारी विनोद यादव का कहना है कि बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने शॉर्ट सर्किट से बैंक में आग लगने के संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें