फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़

Fri, 29 Dec 2023 05:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

इस हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर परिजनों के अलावा आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं कुछ लोगों में विभाग की लापरवाही को लेकर रोष है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव रमपुरा के जंगल में लकड़ी लेने गई दो महिलाओं पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौक हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच गई।

विज्ञापन


गांव बनखंडा निवासी शांति देवी (52) और किरन (55) रमपुरा के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। यहां दोनों लकड़ी बीनते हुए नहर की पटरी पर मिट्टी के टीले पर पहुंच गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे हाइटेंशन लाइन का तार अचानक टूट गया और उसकी चपेट में आकर दोनों की मौक पर ही मौत हो गई। 

इस हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दी गई। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों महिलाओं का शरीर बुरी तरह से झुलस गया था और काफी हद तक शव जल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें