दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग कहते हैं, ''यह तेल की आग है, यह बहुत फिसलन भरा है और लोगों के लिए स्थिर खड़ा रहना मुश्किल है। लगभग 50 फायर टेंडर काम पर हैं। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं है।
आग की घटना दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अलीपुर में फ़ैक्टरी में आग की इस घटना पर जिलाधिकारी से मैंने बात की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि इस घटना के कारणों का पता लगाएं। दमकल विभाग की टीम मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। साथ ही ज़िला प्रशासन को मैंने निर्देश दिए हैं कि इलाके में फैक्टरी के रूप में काम कर रही सभी इमारतों का एक सर्वे कराएं ताकि कहीं भी किसी भी तरह की कमी भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण ना बने।