फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सफदरजंग एंक्लेव फ्लाईओवर के नीचे स्टोर में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के सफदरजंग एंक्लेव थाना क्षेत्र में सफदरजंग एंक्लेव फ्लाईओवर के नीचे बने एनडीएमसी के स्टोर में शुक्रवार शाम को आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची थीं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे सफदरजंग फ्लाईओवर के नीचे, प्राचीन शिव मंदिर के पास स्थित एनडीएमसी गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिली। पुलिस स्टाफ ने तुरंत और सुरक्षित तरीके से आग से प्रभावित इलाके से सभी लोगों को बाहर निकाला। आग पर कुछ ही समय में काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें