फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एम्स में मेडिकल छात्र की मौत पर जमकर हंगामा, लापरवाही का आरोप

Sun, 14 Aug 2022 07:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छात्रों ने अभिषेक को उपचार व हॉस्टल सुविधा देने में लापरवाही देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अभिषेक मालवीय एम्स में 2021 बैच का छात्र था। उसे एम्स के तरफ से हॉस्टल की सुविधा नहीं दी गई और उपचार के दौरान भी लापरवाही बरती गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) दिल्ली में मेडिकल छात्र अभिषेक की मौत के बाद ऑप्टोमेट्री स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ छात्रों ने निदेशक कार्यालय के बाहर हंगामा व नारेबाजी की।

विज्ञापन

 
छात्रों ने अभिषेक को उपचार व हॉस्टल सुविधा देने में लापरवाही देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अभिषेक मालवीय एम्स में 2021 बैच का छात्र था। उसे एम्स के तरफ से हॉस्टल की सुविधा नहीं दी गई। मजबूरन उसे एम्स से दूर निजी हॉस्टल में रहना पड़ा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल का आरोप है कि अभिषेक के उपचार के दौरान भी लापरवाही हुई। 

हंगामे के बाद एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया छात्रों ने मिलने पहुंचे। निदेशक ने कहा कि वह छात्रों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जल्द हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें