फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर ने सहयोगी अध्यापिका को जड़ा थप्पड़

Thu, 22 Jan 2015 05:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला टीचर ने अपनी सहायक महिला कर्मी को चांटा जड़ दिया। महिला ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। कॉलेज में पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बाद में शिक्षिका के माफी मांगने पर मामला रफादफा हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन



नगर के डिग्री कॉलेज से जुड़ा है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज की एनसीसी से जुड़ी एक शिक्षिका ने अपनी सहायक कर्मी को बेवजह चांटा जड़ दिया था। महिला कर्मी ने इसकी सूचना सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पर देकर कार्रवाई की मांग की।

100 नंबर पर फोन जाने से पुलिस कॉलेज में पहुंच गई। पुलिस को कॉलेज में देख कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला प्राचार्य तक पहुंचा तो उन्होंने शिक्षिका और उनकी सहयोगी कर्मी को बुलाया।
विज्ञापन


बातचीत होने के बाद शिक्षिका ने अपने किए पर माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ। सूत्रों का कहना है कि शिक्षिका पूर्व में भी कई बार स्टूडेंट्स के साथ भी मारपीट कर चुकी हैं।
विज्ञापन


एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन समझौता होने के कारण मामला रफादफा कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें