ओल्ड थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस विभाग में तैनात अपने जेठ पर अट्ठारह साल से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
एक साल से चौकी, थाना और अधिकारियों के चक्कर काट रही महिला की रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है।
ओल्ड थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से हाथरस यूपी की रहने वाली है। उसका जेठ वर्तमान में सीआईए बड़खल में तैनात है। महिला का आरोप है कि जेठ पिछले 18 वर्ष से उसका यौन शोषण कर रहा है।
विरोध करने या मना करने पर बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देता है। धमकियों से परेशान होकर कई घर भी बदले लेकिन वहां भी आरोपी पीछा नहीं छोड़ता।
सीपी सुभाष यादव ने बताया कि उनके सामने एसा कोई प्रकरण नहीं आया है। यदि महिला शिकायत करेगी तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।