फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के अत्याचार से परेशान किसान ने दो सुसाइड नोट लिख लगाई फांसी, मौत  

Sun, 04 Jun 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद से परेशान होकर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने अपनी जेब में छोड़े सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार सपा नेता सहित पांच लोगों को ठहराया है।
विज्ञापन


मृतक के चाचा ने सपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी विजय शर्मा खेती के अलावा गांव में ही परचून की दुकान भी चलाते थे। वह शुक्रवार रात से लापता था।

शनिवार सुबह उनका शव घर के पास ही पेड़ पर लटका हुआ मिला। विजय की मौत की खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से दो सुसाइड नोट बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सुसाइड नोट में बताया मौत का कारण

- फोटो : google
एक सुसाइड नोट परिवार के नाम था। जबकि दूसरे सुसाइड नोट में उसने अपनी हत्या का जिम्मेदार सपा नेता सहित पांच लोगों को ठहराया है। इन लोगों से मृतक का जमीन विवाद चल रहा था। मृतक के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

एसओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा नेता देवेंद्र जाखड़, उसके भाई जगपाल, जगदीश, नरेंद्र सिंह निवासी सिकंदरपुर काकौड़ी व इंद्रपाल सिंह निवासी नूरपुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सपा नेता देवेंद्र जाखड़ का कहना है कि वह लखनऊ में हैं उसका घटना से कोई लेना नहीं है। मृतक आर्थिक रूप से परेशान था इसीलिए उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें