फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू लेकर सोसायटी में घुसा युवक, तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स हिल्स में एक युवक शुक्रवार को चाकू लेकर घुस आया। आरोपी ने गार्ड को धक्का देकर एक घर के बाहर तोड़फोड़ और गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ओमेक्स हिल्स टू सेक्टर-43 निवासी रंजीता चान्ये ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहने वाले आशीष शर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने सूरजकुंड थाने में दर्ज करवाई हुई है। इस विवाद के बाद आरोपी की पत्नी व उनकी छोटी बहन सोसायटी में ही रह रही हैं। शुक्रवार को रंजीता अपने पति, बेटी, छोटी बहन व उसकी दो बेटियों के साथ अपने फ्लैट में थी।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा सोसाइटी में घुस आया और गार्ड को धक्का देकर उनके फ्लैट में घुसने की कोशिश की। आरोपी ने कपड़ों में चाकू छिपाया हुआ था। उसके साथ उसका ड्राइवर भी था। आरोपी ने उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भी आशीष उनके घर के बाहर तोड़फोड़ करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें