फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेडअप ऐप से युवा ले सकते हैं फ्री कोचिंग : सुनीता यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रोजगार विभाग ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलवाने के लिए ऑनलाइन फ्री कोचिंग की सुविधा की शुरुआत की है। विभाग में पंजीकरण नहीं करवाने वाले युवा भी इसका लाभ ले सकते हैं। वर्तमान में जिले के 398 युवा इस योजना से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद की मंडल रोजगार अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि विभाग ने ग्रेडअप एप के नाम से नई स्कीम शुरू की है। इस एप के माध्यम से शिक्षित युवा एसएससी, रेलवे,बैंकिंग, डिफेंस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। युवा अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करें। इसके बाद जिला रोजगार कार्यालय में जाकर अपना पासवर्ड एवं आईडी नंबर लें।
उन्होंने बताया कि जो युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवा चुके हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन फार्म साथ लेकर आएं। जिन युवक या युवतियों ने इंप्लायमेंट ऑफिस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे भी इस एप की आईडी व पासवर्ड ले सकते हैं। इसके लिए एप चलाने वाले युवाओं को रोजगार कार्यालय में आना जरूरी है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र व पहचान आईडी लाना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें