फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पोर्टल से जान सकेंगे किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए रियल टाइम सीट वैकेंसी सुविधा की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। उच्च शिक्षा विभाग ने नए सत्र से यूजी दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पोर्टल पर रियल टाइम सीट वैकेंसी की सुविधा शुरू की है। अब विद्यार्थी घर बैठे यह देख सकेंगे किस कॉलेज और किस कोर्स में कितनी सीटें उपलब्ध हैं। इससे उनको यह भी पता चल जाएगा कि जिले सहित प्रदेश के कितने विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। इसके साथ ही पिछले शैक्षणिक सत्र की कट-ऑफ रिपोर्ट भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को कॉलेज और कोर्स चयन में आसानी होगी।

प्रदेश के लगभग 340 सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों सहित जिले के आठ सरकारी और तीन एडिड कॉलेज और एक सेल्फ फाइनेंस कॉलेज की जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। पोर्टल पर इसके लिए अलग से विकल्प दिया गया है। यहां पर सीटों की स्थिति लगातार अपडेट होती रहेगी।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को अनावश्यक भ्रम से राहत मिलेगी। वे उपलब्ध सीटों के अनुसार अपने विकल्प तय कर सकेंगे। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने बताया कि नई सुविधा से विद्यार्थियों को हर समय सीटों की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


कट-ऑफ से मिलेगी सही दिशा

पोर्टल पर पिछले वर्ष की कट-ऑफ रिपोर्ट उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस कॉलेज और कोर्स में प्रवेश के लिए कितनी मेरिट रही थी। इससे वे अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकेंगे। यह सुविधा प्रवेश प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और प्रतिस्पर्धी बनाएगी। बता दें कि 30 जून तक विद्यार्थी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें