फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मृदुल त्यागी के शतक से न्यू लाइफ क्लब विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फरीदाबाद ईगल्स को 45 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। चंदीला क्रिकेट मैदान पर रविवार को न्यू लाइफ क्लब ने फरीदाबाद ईगल्स को 45 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में न्यू लाइफ ने पांच विकेट पर 239 रन का स्कोर खड़ा किया। मृदुल त्यागी ने 47 गेंदों पर 104 और ललित भरद्वाज ने 47 रन का योगदान दिया। फरीदाबाद ईगल्स के दीपक शर्मा ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल्स की टीम छह विकेट पर 194 रन ही बना सकी। हरी ने 27 गेंदों पर 60 और बिल्लू ने 18 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। न्यू लाइफ के आशु और कप्तान लोकेश नागपाल ने दो-दो विकेट लिए। मृदुल त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें