फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात सहित खुले मैनहोल में गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को जवाहर कॉलोनी में एक महिला गोद में लिए नवजात सहित सीवर के खुले मैनहोल में गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना दिन की थी और आस-पास मौजूद लोगों ने महिला व बच्चे को तुरंत बाहर निकाल लिया। दोनों सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोट आई है। यह घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास रह रहे लोगों का कहना है कि मैनहोल करीब तीन दिन से खुला पड़ा था। ढक्कन नहीं होने के कारण दुर्घटना से बचने के लिए एक दुकानदार ने सामने एक बोर्ड खड़ा कर दिया, ताकि कोई इसमें गिर नहीं सके। बृहस्पतिवार को एक महिला बच्चे को गोद में लेकर वहां से गुजर रही थी। बोर्ड के साथ से जैसे ही वह निकली तो उसका संतुलन बिगड़ गया और बच्चे सहित मैनहोल में जा गिरी। लोगों का कहना है कि यदि यह घटना रात की होती तो शायद महिला को बचाने वाला कोई नहीं होता और बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि महिला या कोई दुकानदार यदि निगम कर्मियों के खिलाफ शिकायत देता है तो संबंधित निगम अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें