फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब खत्म होने पर कहासुनी हुई तो दोस्त को अनखीर झील में धक्का दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोस्त की हत्या के मामले में दो आरोपियों को टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस की टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनखीर झील में मृत मिले युवक की हत्या उसके दो दोस्तों ने ही की थी। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने मृतक इसविंद्र के दो दोस्तों अनखीर गांव के रोहित और मौजपुर गांव के कपिल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि 30 अगस्त को दिन में तीनों दोस्त डिलाइट गार्डन के पीछे अनखीर झील पर बैठकर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर कहासुनी हुई तो दोनों ने इसविंद्र को झील में धक्का देकर दे दिया।
आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद वे मृतक का मोबाइल व टी-शर्ट उसके घर दे आए। परिवार को बताया कि इसविंद्र किसी के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। दोनों आरोपी बतौर सफाईकर्मी कार्य करते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला सूरजकुंड थाना में दर्ज हुआ था। अनखीर गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी में बताया कि उनका भाई इसविंद्र 30 अगस्त की सुबह घर से गया था। इसके बाद से वो वापस नहीं लौटा। बाद में अनखीर झील से इसविंद्र का शव मिला तो सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में जांच करते हुए अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें