फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तेज बारिश से शनिवार को शहरभर में जलभराव की समस्या बन गई। सर्वाधिक परेशानी तहसील, नगर निगम, तिगांव रोड, सेक्टर-3, चावला कॉलोनी, मुख्य बाजार में बनी रही। लोगों को घुटने भर तक भरे पानी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में हल्की-बूंदाबादी के बाद तेज बारिश के आसार बने हुए थे लेकिन शनिवार अलसुबह से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के एक घंटे के भीतर सड़कें जलमग्न हो गई। इसी के साथ तहसील और मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। तहसील में लोग जलभराव में होकर अपने काम कराने के आते रहे। तो वहीं, मुख्य बाजार में व्यापारियों की दुकानों में पानी घुसने लगा। जिससे उनको काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। इसी तरह तिगांव रोड पर पानी जमा होने से जाम की हालात बन गए। पानी में कई चालकों के वाहन बंद हो गए ।लोग वाहनों को धक्का मारकर ले जाते नजर आएं। उधर, चावला कॉलोनी इलाके में जलभराव होने से गालियों में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें