फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाएगी वार्ड कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लग जाएगी। इसके लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। पॉलिथीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नए सिरे से वार्ड कमेटियां गठित की जा रही है। 45 वार्डों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत कुलड़िया ने बताया कि पहले निगम क्षेत्र में 40 वार्ड थे। नई वार्डबंदी के बाद अब वार्डों की संख्या 45 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब निगम में 24 गांव और शामिल हो गए हैं। ऐसे में अब सभी वार्डों में नई नगर वार्ड कमेटी गठित की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई से सिंगल यूज पॉलिथीन पर रोक लगाने की तैयारी है।
इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नगर वार्ड कमेटियों की मदद से लोगों को पॉलिथीन के बजाय जूट के बैग प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में निगरानी और जुर्माना करने वाली कमेटियों का गठन किया गया है। इंद्रजीत ने बताया कि कमेटियों में संयुक्त आयुक्त से लेकर सफाई कर्मचारी तक शामिल हैं। कमेटियां निगरानी करेंगी कि कोई दुकानदार बैन के बाद प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर सके। बैन के बाद प्लास्टिक के इस्तेमाल पर दुकानदार पर 500 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, सरकार के पॉलिथीन बैन के फैसले से दुकानदार परेशान जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि ग्राहक घर से बैग लेकर नहीं आते हैं। कपड़े व जूट के बैग महंगे आते हैं और ग्राहक इसके अलग से पैसे भी नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें