फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों से छेड़छाड़ और लूट में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पिछले दिनों दोस्तों के साथ सूरजकुंड स्थित डेथ वैली झील घूमने आईं युवतियों से छेड़छाड़ और लूट के आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 टीम ने मेवला महाराजपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान मेवला महाराजपुर निवासी गौरव और कृष्ण के रूप में हुई। गौरव की गांव में डेयरी है। कृष्ण ऑटो चलाता है।
विज्ञापन

आरोपियों ने डेथ वैली झील में घूमने आईं दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां की। इसके बाद 5000 रुपये लूट लिए थे। थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने दोनों को गिरफ्तार कर एक हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव अपने साथियों के साथ डेथ वैली झील के पास शराब पी रहा था। युवतियां अपने साथियों के साथ दिल्ली से झील में घूमने आई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें