फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
धौखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर ज्यादा फायदा दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक गिरोह का साइबर अपराध थाना टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीस हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में दस से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने सेहतपुर पल्ला निवासी हरीश चंद्र को इंश्योरेंस पॉलिसी का झांसा देकर पांच लाख 26 हजार रुपये ठग लिए थे। इस बारे में साइबर थाना पुलिस ने 26 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साइबर अपराध टीम ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के कानपुर जिला स्थित नौबस्ता अंकुश और लालगंज जिला वैशाली बिहार निवासी पवन के रूप में हुई। दोनों आरोपी नारायणा दिल्ली में किराए पर रह रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों के पास फोन कर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर ज्यादा फायदा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर अपने खातों में पैसे डलवा लेते थे। इस काम में उनके कुछ अन्य साथी भी साथ देते थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों ने करीब 10 और वारदात को दिल्ली एनसीआर और लखनऊ में अंजाम दिया है। आरोपियों द्वारा की गई वारदात के बारे में अन्य जिलों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। आरोपियों से टीम ने मोबाइल, सिम कार्ड व 30 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें