फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेरोजगारी पर माता-पिता के तानों से परेशान बेटा ट्रेन के आगे कूदा, मौत

Thu, 02 May 2024 11:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो महीने पहले अपने ताऊ के पास रहने के लिए आया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पिता के निकम्मा कहने पर एक युवक ने मुजेसर फाटक के पास बुधवार रात ईएमयू शटल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक दो महीने पहले गांव मंडकौला से अपने ताऊ के घर सेक्टर-56 रहने के लिए आया था। जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-56 निवासी रणवीर ने बताया कि उनके छोटे भाई देशराज का बड़ा बेटा नवीन दो महीने पहले उनके पास रहने के लिए आया था। नवीन ने स्नातक तक पढ़ाई की हुई है। अभी वह नौकरी की तलाश कर रहा था। जीआरपी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र ने बताया कि नौकरी न होने की वजह से युवक के माता-पिता निकम्मा होने का ताना मारते रहते थे। इसकी वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। बुधवार की रात 9 बजे युवक नवीन ने ईएमयू शटल के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें