फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाने ने गंवा दी जान: प्रेमिका और उसके देवर से तंग आकर की आत्महत्या, चौथी पास आशिक ने सुसाइड नोट में लिखी वजह

Sat, 22 Jun 2024 06:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

यूपी के आगरा निवासी रामस्नेही ने बताया कि पुत्र सुभाष काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बेटा आगरा निवासी एक महिला इंदिरा देवी से प्यार करता था। आरोप है कि इंदिरा देवी व उसका देवर सुल्तान उनको परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन
प्रेमिका और उसके देवर से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादीशुदा प्रेमिका व उसके देवर से परेशान होकर एक युवक ने हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित आदर्श नगर में मामा के घर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका व देवर को ठहराया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यूपी के आगरा निवासी रामस्नेही ने बताया कि पुत्र सुभाष काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके बेटा आगरा निवासी एक महिला इंदिरा देवी से प्यार करता था। आरोप है कि इंदिरा देवी व उसका देवर सुल्तान उनको परेशान कर रहा था। 19 जून को वह अपने मामा रविंद्र के घर बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी आ गया। 20 जून की सुबह उनके पास साले रविंद्र का फोन आया कि सुभाष ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

सुभाष ने मरने से पहले उनके भतीजे राकेश के पास एक सुसाइड नोट, कॉल रिकॉर्डिंग और लड़की का फोटो सोशल मीडिया के जरिये रात करीब ढाई बजे भेजा। राकेश ने मैसेज सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुभाष ने आत्महत्या सुबह करीब चार बजे की। वह चौथी कक्षा तक पढ़ा हुआ था। इसलिए सुसाइड नोट में टूटी-फूटी भाषा का प्रयोग करके उसने महिला इंदिरा देवी और उसके देवर सुल्तान को मौत का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें