फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री मूलचंद्र और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शहीदों की याद में राजा नाहर सिंह पार्क में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा को शहर में जगह-जगह भव्य रुप से लोगों ने किया स्वागत किया। यात्रा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, आर्य समाज मंदिर, महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। यात्रा करीब ढाई घंटे 10 किलोमीटर लंबी दूरी तक चली।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद हमारे देश की आजादी के प्रेरणा के स्रोत हैं। वे हमारे देश की आन, बान और शान थे और हमेशा रहेंगे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज देश के 135 करोड़ लोग शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर तिरंगा यात्राएं निकालकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यात्रा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, शनि मंदिर रोड होते हुए तिगांव रोड से आंबेडकर चौक पर पहुंची। यहां से मुख्य बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक होती हुई सीधा मिल्क प्लांट रोड से ऊंचा गांव चुंगी पहुंची। इसके बाद मोहना रोड होते हुए सिटी पार्क पर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, टिपर चंद शर्मा, पार्षद हरप्रसाद गोड़, पार्षद दीपक यादव, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, सुखबीर मलेरना, प्रेम खट्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें