Corona Update- Bharat Jodo Yatra
- फोटो : Agency
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद में निकाली जा रही है। इस दौरान कई रूटों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में इन रूटों के प्रयोग करने से बचें। आइए जानते हैं किन रूटों की प्रयोग करके आप आसानी से घर पहुंच सकते हैं।
23 दिसंबर को बल्लभगढ़ से धौज के रास्ते सोहना जाने वाले सभी प्रकार का यातायात सुबह चार बजे से दोपहर तक पूर्णतया बंद रहेगा। शाम चार बजे से बड़खल चौक, ओल्ड चौक और नीलम अजरोंदा चौक से एनआईटी की तरफ आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पाबंदी रहेगी। शाम 4 बजे से दिल्ली-मथुरा रोड पर नीलम फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ जाने वाला सर्विस रोड और एनएच-2 पर भारत जोड़ो यात्रा के चलते सभी प्रकार का यातायात बंद रहेगा।
इसके अलावा मथुरा-दिल्ली हाईवे से एनआईटी में आने-जाने के लिए सोहना रोड फ्लाईओवर, बाटा चौक फलाईओवर, मेवला महाराजपुर अंडर पास व एनएचपीसी चौक ग्रीनफील्ड अंडर पास का प्रयोग करें। दिल्ली बॉर्डर से फरीदाबाद बल्लबगढ़ पलवल की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन रोजना की तरह चलता रहेगा। 24 दिसंबर को सुबह चार बजे से सुबह नौ बजे तक दिल्ली की तरफ जाने वाला सर्विस व एनएच-2 रोड और मेवला महाराजपुर, ग्रीन फिल्ड, एनएचपीसी चौक पूर्णतया बंद रहेंगे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा सोहना की तरफ से खोरी जमालपुर गांव से सीधा चलकर सिरोही गांव धौज से होते हुए पाली चौक से बाएं होते हुए पाली डबुआ रोड से होते हुए 17 नंबर चुंगी होते हुए 3 नंबर पुलिया से सीधे 2/3 के गोल चक्कर से होते हुए बांए मुडकर ईएसआई लाल बत्ती से दाहिने रोज गार्डन के सामने से मेट्रो चौक से बाएं मुडकर बीके चैक से दाहिने मुडकर सीधे नीलम चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के अजरोंदा फ्लाईओवर पहुंचेगी। दिल्ली-मथुरा रोड़ से ओल्ड चौक व बडखल चौक से होते हुए गोपाल गार्डन में शाम को पब्लिक मीटिंग करेगें। मीटिंग के बाद यहीं पर रात्रि विश्राम रहेगा।
ऐसे में पलवल से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन केजीपी का उपयोग करेंगे। 23 दिसंबर को सायं 4 बजे से पलवल से दिल्ली जाने वाले यात्री कैली फ्लाईओवर के नीचे से बाईपास रोड़ होते हुए यात्रा करेंगे। एनआईटी एरिया से दिल्ली जाने वाले यात्री बाटा फ्लाईओवर से बल्लभगढ़ की ओर जाकर कैली फ्लाईओवर से बाईपास होते हुए दिल्ली जाएंगे। अनखीर चौक, अनगंपुर चौक से पहलादपुर, शूटिंग रेंज के रास्ते दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली से पलवल जाने वाला ट्रैफिक मथुरा हाईवे पर निरंतर चलता रहेगा। वाहन चालको ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।