फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोयला-लकड़ी का प्रयोग करने पर तीन अवैध कंपनियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनियों में प्रतिबंध के बावजूद प्रयोग हो रहा था कोयला
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव नेकपुर के पास अवैध रूप से चल रही प्रदूषण फैला रही तीन कंपनियों पर छापा मारा। जांच के दौरान किसी के पास लाइसेंस नहीं मिला। मौके पर उन्हें सील कर दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। तीनों में कोयले और लकड़ी का प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को 308 अंकों के साथ बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद मंगलवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को टीम को गांव फतेहपुर व कुरेशीपुर को जाने वाली सड़क के पास कृषि भूमि पर अवैध रूप से चल रही औद्योगिक इकाइयों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता प्रभारी राजेश चेची के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में उज्जवल कुमार एसडीओ प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, अमित कुमार कनिष्ठ अभियंता जिला नगर योजनाकार, रामदत्त जिला अग्निशमन अधिकारी व रविंद्र सिंह कनिष्ठ अभियंता बिजली विभाग सब डिवीजन पाली शामिल रहे। मंगलवार दोपहर टीम ने नेकपुर-फतेहपुर रोड के पास आधा एकड़ कृषि भूमि पर चल रही तीन वर्कशॉप जेके इंटरप्राइजेज, एमएस मेटल, केसी मेटल पर छापा मारा। औचक निरीक्षण में तीनों वर्कशॉप में स्क्रैप एल्युमिनियम को भट्टियों में पिघलाकर सिल्ली बनाते हुए पाया गया। भट्टियों में कोयला व लकड़ी को जलाया जा रहा था। जिससे प्रदूषण फैलता है, लेकिन प्रदूषण रोकथाम के कंपनियों के पास कोई उपाय नहीं पाए गए। अवैध वर्कशॉप संचालकों द्वारा प्रदूषण, डीटीपी व अग्निशमन विभाग से कोई अनुमति या एनओसी नहीं ली थी। व्यवसायिक बिजली का भी निर्धारित लोड से 10 किलोवाट का लोड अधिक पाया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता प्रभारी राजेश चेची ने कहा कि बिना अनुमति के चल रही वर्कशॉपों पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें