संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लबगढ़। नगर निगम की ओर से एफ ब्लॉक में बना रहे निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल की छत को हथौड़ों से तोड़ दिया गया है। नगर निगम की ओर से मकान मालिक ने तीन मंजिल की परमिशन ली हुई थी।
नगर निगम के तौर पर विभाग के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एफ ब्लॉक में एक चार मंजिला मकान अवैध रूप से बन रहा है। मकान मालिक ने नगर निगम की ओर से तीन मंजिल तक की परमिशन ली हुई थी, लेकिन वह चार मंजिल बना रहा था । जिस पर नगर निगम की ओर से सोमवार को कार्रवाई करते हुए चौथी मंजिल की छत को कर्मचारियों ने हथौड़े से तोड़ दिया दिया।