फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 20 जुलाई तक जमा कराना होगा खेल फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों का खेल फंड 20 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। फंड जमा नहीं कराने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं होगी। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अगस्त के प्रथम सप्ताह से खंड व जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल प्रबंधन को खेल फंड जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर खेल फंड जमा करें। यदि कोई स्कूल प्रबंधन इसमें कोताही बरतता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - हरवीर अधाना, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें