फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय में विजिलेंस की टीम ने कार्यकारी अभियंता व लेखाकार को रिश्वत लेते पक?
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता (एसई) और अकाउंट क्लर्क के खिलाफ विजिलेंस में पांच दिन पहले शिकायत की गई थी। अधीक्षण अभियंता और अकाउंट क्लर्क एक साथ कार्यालय में न होने के कारण कार्रवाई में देरी हुई। निगम के दोनों अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे कार्रवाई की। रवि शंकर शर्मा मूलरूप से महेंद्रगढ़ के गांव बाधोत का रहने वाला है, 21 फरवरी को है शादी। उसकी 19 को लगन थी।
अधिकारियों का कहना है कि अगर एक आरोपी को पकड़ा जाता तो पूरा मामला लीक हो सकता था। ऐसे में इंतजार किया गया कि अधीक्षण अभियंता और अकाउंट क्लर्क एक साथ कार्यालय में हो। राज्य सतर्कता ब्यूरो के एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय में एक साथ दो टीमें गई थीं। एक टीम ने एडिशनल एसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा के कक्ष में छापा मारकर 50 हजार रुपये बरामद किए तो दूसरी टीम ने क्लर्क के कक्ष में पहुंचकर रिश्वत लेते हुए 90 हजार रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता द्वारा कम्यूनिटी सेंटर निर्माण के कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए और क्लर्क द्वारा पेंडिंग बिलों के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि ठेकेदार ने एक साल पहले बल्लभगढ़ के वार्ड नंबर 38 में एक सामुदायिक भवन बनवाया था। उसका उद्घाटन भी हो चुका है। जब ठेकेदार एसई रवि कुमार शर्मा और क्लर्क रविशंकर शर्मा से संपर्क किया तो उसके बदले रिश्वत मांगी। ठेकेदार के द्वारा एक करोड़ रुपये का कार्य किया गया था। इसमें से 30 लाख रुपये पेंडिंग थे।
कॅरियर शुरू होने से पहले हो गया खत्म
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया अकाउंट ब्रांच का क्लर्क रवि शंकर शर्मा वर्ष 2020 में ही हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के जरिए क्लर्क पद पर नगर निगम में ज्वाइन किया था। अभी प्रोबेशन पीरियड में चल रहा था। इनके सहयोगियों की मानें तो 21 फरवरी की शादी होने वाली है। इन दिनों छुट्टी पर चल रहा था। उसे मंगलवार को फोनकर बुलाया गया था। इस मामले में निगम का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार क्लर्क शादी के बात कर रोने लगा। कर्मचारी ने कहा कि शादी के सामान खरीदा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कुछ गहने भी मिले।