फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी बोला, बेटी से करता था छेड़खानी, इसलिए मारा डाला, पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन

विज्ञापन
The main accused said, used to molest the daughter, therefore killed, the family is not satisfied with the disclosure of the police
विज्ञापन
फरीदाबाद। किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की बेटी से किशोर छेड़छाड़ करता था। इसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि परिजन पुलिस की कहानी को झूठा बता रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। परिजनों का कहना है कि श्याम कभी भी उसके घर नहीं जाता था। न ही कभी छेड़छाड़ का कोई मामला कभी सामने आया है। पिता लोकनाथ ने बताया कि उसका दोस्त ही अक्सर उसे बुलाकर ले जाता था।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी लोकनाथ का 14 वर्षीय बेटा श्याम 13 दिसंबर से लापता चल रहा था। उसी दिन शाम को लोकनाथ ने पुलिस से शिकायत की थी। तीन दिन बाद श्याम का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में थाना डबुआ पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक उपेंद्र को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी। चालक की निशानदेही पर किशोर का शव बरामद किया था। पूछताछ में उपेंद्र ने बताया था कि इस वारदात का मुख्य आरोपी कमल (बदला नाम) है जो श्याम के दोस्त के पिता है। वारदात को अंजाम देने के बाद कमल अपने गृहजनपद बिहार भाग गया था। पुलिस टीम ने बिहार के बेगूसराय से कमल को गिरफ्तार किया।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी कमल ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया है। आरोपी कैटरिंग का बिजनेस करता है और साथ में ही एनआईटी मार्केट में कचौड़ी की रेहड़ी लगाता है। उपेंद्र उसका साथी है और शादी में कैटरिंग का सामान ले जाने के लिए वह उसके ऑटो का प्रयोग करता है। आरोपी के एक बेटा और दो बेटियां हैं। श्याम उसके बेटे का दोस्त था। श्याम अक्सर उनके घर और रेहड़ी पर आता था। पुलिस के मुताबिक कमल को शक था कि वह उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है। 13 दिसंबर की शाम को जब वह कैटरिंग का काम पूरा करके वापस रेहड़ी पर आया तो उसने श्याम को बेटे के साथ खड़ा देखा। इस पर कमल को गुस्सा आ गया और साथी उपेंद्र के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठा लिया। खालसा मैरिज गार्डन के पीछे झाड़ियों में ले जाकर उसके हाथ बांध दिए और पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें