फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची जिले की फुटबॉल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-17 में हिसार की टीम को 5-4 से हराया, पदक से महज एक कदम दूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोनीपत के डीएवी कॉलेज में आयोजित हो रही स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय स्पर्धा के फुटबॉल मुकाबले में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। शनिवार को देर रात हुए मुकाबले में जिले की टीम ने हिसार जिले की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में टाइ ब्रेकर में हरा दिया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबला 90 मिनट के बाद बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद टाइब्रेकर में फरीदाबाद ने हिसार की टीम को 5-4 से हरा दिया। 6-6 शॉट के मुकाबले में जिले की टीम ने 5 गोल किए वहीं विपक्षी टीम महज 4 गोल कर सकी। जिले के गोलकीपर आरव गाबा ने शानदार रक्षात्मक शैली अपनाते हुए सिरसा के 2 गोल रोक लिए। टीम इंचार्ज नलिन जोशी और जसविंदर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब पदक पर निगाहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें