फरीदाबाद। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2001 से लेकर 2024 बैच के छात्रों ने हिस्सा लिया। एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने पूर्व छात्रों का अभिनंदन किया। एमबीए एवं आईटी निदेशक डॉ. एन. के. श्रीवास्तव ने अतिथियों को संबोधित किया। इसके बाद एमबीए पावर मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। समारोह के दौरान देश के विद्युत क्षेत्र में भूमिका निभा रहे एनपीटीआई के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शॉर्टकट न अपनाने और मेहनत करने की सलाह दी। संवाद