अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में नगर निगम फरीदाबाद ने विशेष पहल शुरू की है। इसी क्रम में निगम द्वारा शहर के पार्कों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए पार्क स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर हॉर्टिकल्चर विंग की टीम पार्कों में सफाई कार्य को तेज कर रही है। इसके साथ ही पार्कों में लगे ओपन जिम की मशीनों की मरम्मत भी कराई जा रही है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य शहर के हरित स्थलों को न केवल सुरक्षित और ताजगी पूर्ण बनाना है, बल्कि उन्हें परिवारों के लिए स्वस्थ और अनुकूल वातावरण में बदलना भी है।