फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 800 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 13 लाख ठगे

Sat, 13 Sep 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर 800 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले युवक के साथ ये ठगी हुई। पांच जून से लेकर 21 अगस्त के दौरान ठगी किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत यूपी जौनपुर के मूल निवासी अरुण तिवारी ने दी है। ये नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और फरीदाबाद में रहते हैं। आरोप है कि मार्च में व्हाट्सएप पर एक युवती नैना से बातचीत हुई। उसने खुद को शेयर बाजार एनालिस्ट बताया और अरुण को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में हर दिन शेयर बाजार में निवेश की टिप्स दी जाती थीं। कुछ समय बाद ग्रुप में 800 प्रतिशत मुनाफे वाले प्लान के बारे में बताया गया।
शिकायतकर्ता ये प्लान देखकर लालच में आ गए और पांच जून को 50 हजार रुपये का पहला निवेश बताए गए बैंक खाते में कर दिया। कुछ समय बाद रिफंड का प्रयास किया तो वो भी हो गया। शिकायतकर्ता को लगा कि ये कंपनी सही है। बाद में अगस्त महीने तक उन्होंने कुल 13 लाख एक हजार रुपये बताए गए खातों में निवेश कर दिए। आरोपियों की एप पर मुनाफे के साथ रकम 39 लाख रुपये दिखने लगी। अरुण ने रिफंड का प्रयास किया तो 20 प्रतिशत कमिशन रकम पहले ट्रांसफर करने को कहने लगे। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। इस पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें